शांतिपूर्ण तरीके से मना है त्योहार डी एम
महोबा ब्यूरो संतोष कौशिक की रिपोर्ट
महोबा। आगामी धार्मिक उत्सवों पर होली, रमजान एवं ईद आदि त्योहारों को शांतिपूर्ण मनाए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी मृदुल चौधरी व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि होली एवं ईद के त्यौहारो को आपसी भाईचारे, परंपरागत और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाए। जनपद गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है इसे बनाए रखे। धार्मिक स्थलों पर व्यापक साफ सफाई अभियान चलाया जाए। साथ ही सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाए। धार्मिक उत्सवों में प्रयोग किये जाने वाले वाहनों की मॉनिटरिंग पहले ही कर ली जाए, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। जो भी माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करे उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दे। त्योहारों के समय लाऊड स्पीकरों से बजने वाले संगीतो पर भी कड़ी नजर रखी जाए। कोई भी व्यक्ति या समुदाय अभद्र गीत संगीत का प्रयोग करते हुए ना मिले। डीजे संचालको की सूची तैयार कर ली जाए।उनके साथ बैठक कर उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के दिये गए ध्वनि संबंधी गाइडलाइन से अवगत करा दिया जाए। कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम करते समय प्रशासन की अनुमति अवश्य ली जाए। परंपरागत तरीके से उत्सव मनाया जाए। होली के त्योहार पर किसी भी प्रकार का बदलाव /नई परंपरा करने से पहले प्रशासन की अनुमति अवश्य ली जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाए। किसी भी प्रकार के संवेदनशील फेक आडियो, वीडियो और फोटो आदि को वायरल ना करे। ऐसी कोई भी सूचना मिलने पर प्रशासन को तुरंत अवगत कराएं। अराजक तत्त्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। अवैध शराब बनाने वालो पर आबकारी विभाग लगातार कार्यवाही करता रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम अपने -अपने स्वास्थ्य केंद्रों पर हर समय उपस्थित रहे। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि त्यौहारों के बीच विद्युत आपूर्ति होती रहे तथा जो भी विद्युत तार अस्त व्यस्त हो उसे ठीक करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि खाद्य विभाग खाने पीने के समानों की अभी से सेम्पलिंग करना शुरू कर दे। मिलावटी खाद्य सामग्री बनाने वालों पर कार्रवाई की जाए जिससे कि लोग मिलावटी खाने-पीने के सामान खरीदते समय सावधानी बरते। अग्निशमन विभाग हर समय तैयार रहे। आगजनी की घटना होने पर तुरन्त कार्यवाही करें। यातायात नियमों का पालन कराये। सार्वजनिक मार्गो को धार्मिक उत्सवों के समय बाधित ना किया जाए। उन्होंने ईओ नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर की लाइट व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन हमेशा आपकी मदद के लिए तत्पर है त्योहार को पूरे हर्षोल्लाह के साथ होली का पर्व मनाएं और शांति व्यवस्था को कायम रखे। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व राम प्रकाश, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिशिर कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम, उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ अनुराग प्रसाद सहित समस्त थानो के थाना प्रभारी एवं सभी धर्मों के धर्म गुरु/समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, रामजी गुप्ता ,दाऊ तिवारी, डॉ हरगोविंद सिंह तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्तिथ रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें