भारत विकास परिषद मुख्य शाखा की नई कार्यकारिणी गठित
जालौन से ब्रजेश उदैनिया के साथ आशीष द्विवेदी व हरिओम प्रजापति की रिपोर्ट
0-डॉ वेद शर्मा अध्यक्ष तथा डां बी के दुबे सचिव व महिला संयोजिका निशा महेश्वरी बनी
जालौन। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा जालौन का चुनाव प्रांतीय पदाधिकारी राजीव महेश्वरी के निवास पर पर्यवेक्षक रमाकान्त द्विवेदी व राजेश चंद्र गुप्त प्रदेश वित्त सचिव की देखरेख में सम्पन्न हुआ ।उपस्थित सभी सदस्यों ने वर्तमान कार्यकारिणी के समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए एक स्वर में पुन:अध्यक्ष पद के लिये डॉ वेद प्रकाश शर्मा तथा सचिव के लिए डॉ बी के दुबे कोषा अध्यक्ष सुशील वाजपेयी व महिला सयोजिका के लिये निशा महेश्वरी को मनोनीत किया। सभी सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से मुख्य शाखा के नाम की जगह भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा जालौन रखा गया। इस अवसर पर डॉ सुरेश साहनी जितेंद्र सिंह गुर्जर धर्मेंद्र मिश्रा त्रिलोकी नाथ गुप्ता अरुण कांत दुबे अरुण मिश्रा, अरुण पोरवाल राजू पोरवाल अनुराग बहरे शैलेंद्र चंसौलिया अरबिंद वाजपेयी गिरीश गुप्ता गिरीश नंदन दुबे राजेन्द्र अग्रवाल आशीष चतुर्वेदी अभिषेक हर्षवर्धन अनिल कुमार अशोक गुप्ता विपिन उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें