बंगरा में सूर्य नारायण मंदिर पर यज्ञ का आयोजन आज से
जालौन। बंगरा में सूर्य नारायण मंदिर पर विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। यज्ञ एक मार्च से प्रारंभ। बगरा निवासी सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि बंगरा गांव में सनातन धर्म महासमागम होने जा रहा है। जो एक मार्च को जल यात्रा व कलश पूजन के बाद श्रद्धा भाव से शुरू होगा। नौ कुंडीय विश्व शांति महायज्ञ की पूर्णाहुति सात मार्च को एवं भंडारा आठ मार्च को होगा। कार्यक्रम में पूरे भारतवर्ष से प्रतिष्ठित धर्मगुरू उपस्थित होंगे। यज्ञ संरक्षक गांव व क्षेत्र के देवी देवताओं को बनाया गया है। रात में रामलीला मंचन उत्तर भारत के रंगमंचीय अभिनेताओं द्वारा किया जाएगा। लोकेंद्र सिंह, बड़े पप्पू, संतोष सिंह, वृषभान सिंह, नीरज ठाकुर, विपिन दुबे, विजय श्रीधर, रवि सरकार, ज्ञानेंद्र, सुशील पचौरी, सुजीत शर्मा, आनंद दीक्षित आदि तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें