नगर अध्यक्ष का भाजपाइयों ने किया स्वागत सम्मान

फोटो परिचय-भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक को सम्मानित करते कार्यकर्ता

कोंच से वरिष्ठ पत्रकार पीड़ी रिछारिया की रिपोर्ट
कोंच। भाजपा में हाल ही में कोंच नगर मंडल अध्यक्ष नियुक्त हुईं महिला नेत्री अंजू अग्रवाल और विधायक मूलचंद्र निरंजन का भाजपाइयों ने सम्मान किया।
पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने भाजपा कार्यकर्ता शिवसिंह कुशवाहा के प्रतिष्ठान पर संजोए गए कार्यक्रम में शिवसिंह व अन्य कार्यकर्ताओं ने विधायक और नगर अध्यक्ष का माल्यार्पण और शॉल ओढ़ाकर एवं प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट कर सम्मान किया। विधायक एवं पार्टी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया कि कार्यकर्ता आधारित पार्टी है भाजपा। कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार की कोई समस्या या शिकायत आती है तो अवगत कराएं, कार्यकर्ताओं की अनदेखी कभी भी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर संगठन को मजबूत बनाने में जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद गुर्जर, संजीव निरंजन, धर्मेंद्र राठौर, बाबूराम पाल, अनिल अग्रवाल, अनिल वर्मा, प्रेमनारायण, मनीष नगरिया, तकदीर सिंह, प्रदीप वर्मा, दीपक मिश्रा, वसीम, सौरभ पुरवार आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आई एस अधिकारी की पत्नी व कालपी की बहू डा.अपर्णा सिंह ने मिसेज यूपी का जीता खिताब

शिक्षक ने लूटी नाबालिग छात्रा की अस्मत

पुलिस ने जमीन के फर्जी बैनामा काण्ड में दस लोगों को गिरफ्तार किया