आदर्श प्रजापति सभा जालौन: नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
हरिओम प्रजापति के साथ दीपक गुप्ता की रिपोर्ट
उरई जालौन। प्रजापति समाज के सशक्तिकरण और एकजुटता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "आदर्श प्रजापति सभा जनपद-जालौन" की नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह प्रजापति भवन, पटेल नगर उरई में भव्य रूप से संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष के रूप में छेदालाल प्रजापति (नेता जी, जालौन) ने जिम्मेदारी संभाली। उपाध्यक्ष का दायित्व जयपाल सिंह प्रजापति (पिण्डारी) को सौंपा गया। महामंत्री के रूप में अशोक कुमार प्रजापति (गिगौरा) और कोषाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार प्रजापति (जालौन) नियुक्त हुए। संयुक्त मंत्री श्याम करण प्रजापति (सैदनगर), संगठन मंत्री रामअवतार प्रजापति (गालमपुरा), ऑडीटर प्रथम राकेश कुमार प्रजापति (नरछा), और ऑडीटर द्वितीय कृष्णकान्त प्रजापति (चमारी) ने भी शपथ ग्रहण की। समारोह के मुख्य अतिथि सीताराम प्रजापति (पूर्व प्राचार्य, राजकीय डिग्री कॉलेज, जालौन) ने सभी पदाधिकारियों को समाज के विकास हेतु समर्पित रहने की प्रेरणा दी। सदस्यता प्रभारी के रूप में मनोज प्रजापति (माधौगढ़), मुलायम सिंह प्रजापति (कालपी), डा. बृजमोहन प्रजापति (पिरौना), और रविन्द्र प्रजापति (कदौरा) नियुक्त हुए। तो वहीं मुख्य चुनाव अधिकारी कमलेश कुमार प्रजापति (एडवोकेट) और आय-व्यय प्रभारी अखिलेश कुमार प्रजापति (धूता) ने भी अपनी भूमिकाओं का निर्वहन किया। इस अवसर पर रामप्रकाश प्रजापति, राजेश प्रजापति, महेन्द्र प्रजापति, सन्तोष प्रजापति,सुबोध प्रजापति, ब्रजेश प्रजापति, हरिओम प्रजापति समेत प्रजापति समाज के लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें