महायज्ञ में ब्रजवासी गौरक्षक सेना-भारत के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष पहुंचे झांसी


वीरेंद्र सिंह सेंगर 

झाँसी। आपको बता दें कि तीन बजे ब्रजवासी गौरक्षक सेना-भारत परिवार की टीम झांसी में चल रहे महायज्ञ में डॉक्टर संदीप सरावगी के साथ पहुंची जो बृजवासी गौ रक्षक सेना के तत्वाधान में चल रहा है जिसमें रासलीला का भव्य आयोजन चल रहा है वहीं इस महायज्ञ में गरीब कन्याओं के विवाह के साथ साथ गौ संवर्धन संरक्षण मिशन को मजबूत कर गाय माता को राष्ट्र माता घोषित करने पर जोर दिया जा रहा है। बताते चलें कि इस आयोजन में डॉक्टर सरावगी के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र धर्म दास महाराज, कानपुर प्रांत संगठन मंत्री मंहत जीतेन्द्र शरन महाराज, प्रदेश संगठन उमेश कुमार पुजारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता त्रिपाठी, राष्ट्रीय संयोजक महिला मोर्चा प्रतिभा ओझा, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष महिला मोर्चा नेहा चौबे, प्रदेश संयोजक महिला मोर्चा कुशम साहू, प्रदेश सचिव महिला मोर्चा सुनीता सोनी, झांसी मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अनीता कुशवाह, झाँसी जिला मंत्री महिला मोर्चा हेमलता विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष दिलीप भार्गव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित महाराज दौन, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुशवाह, अवदेश महाराज, कैलाश चंद्र फौजी, राशी दुबे, कृष्ण दुबे, पुष्पेन्दर दुवे, टीकू महाराज, प्रकाश माते, बलराम दास महाराज देवा माता सेवक, खतरनाक बाबा बड़ागांव, विनय दुवे, सतेन्द्र दुवे, भीकू महाराज मौजूद रहे तथा ब्रजवासी गौरक्षक सेना-भारत परिवार की टीम ने व्यास रोहित कृष्ण शास्त्री का सम्मान किया वहीं डॉक्टर संदीप सरावगी ने मंच से घोषणा की कि ब्रजवासी गौरक्षक सेना-भारत परिवार के साथ रहकर बुंदेलखंड की सभी गरीब परिवार के बेटियों का शादी-विवाह मे सहयोग कर इस महायज्ञ मे पूरा सहयोग करुंगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आई एस अधिकारी की पत्नी व कालपी की बहू डा.अपर्णा सिंह ने मिसेज यूपी का जीता खिताब

शिक्षक ने लूटी नाबालिग छात्रा की अस्मत

पुलिस ने जमीन के फर्जी बैनामा काण्ड में दस लोगों को गिरफ्तार किया