फोटो परिचय-बजरिया रामलीला मैदान में भूमि पूजन करते कार्यकर्ताकोंच से वरिष्ठ पत्रकार पीड़ी रिछारिया की रिपोर्ट
कोंच। श्री नवलकिशोर रामलीला बजरिया का भूमि पूजन रविवार को विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। इसी के साथ कार्यकर्ताओं ने मंच निर्माण का काम भी शुरू कर दिया है।
श्री नवलकिशोर रामलीला बजरिया आगामी 10 नवंबर इच्छा नवमी से प्रारंभ हो रही है। इसके शुरुआती अनुष्ठानों के क्रम में रविवार को गणेश पूजन और मंच निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्य संपन्न हुआ। विद्वान ब्राह्मणों पं. संतोष त्रिपाठी, पं. राघवराम शास्त्री, पं. राहुल तिवारी, पं. रामू पटेरिया द्वारा विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कराया यजमान की भूमिका में रामलीला समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी रहे। अंत में गणेश जी आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सर्वाचरण वाजपेयी, गंगाचरण वाजपेयी, आनंद दुवे, महावीर आचार्य, मोहनदास नगाइच, चंदन यादव, भास्कर दुवे, पवन खिलाड़ी, हिम्मत सिंह यादव, अमरेंद्र दुवे, श्याम बिहारी तीते, कल्लू दुवे, दीपक श्रीवास्तव, मदन तिवारी, लला वाजपेयी, मुनू दुवे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें