पं.रामस्वरूप रावत इंटर कॉलेज में हुई दीपोत्सव प्रतियोगिता, पुरस्कृत हुए सफल प्रतिभागी

फोटो परिचय-सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते अतिथि 

फोटो परिचय-छात्राओं द्वारा सजाईं गई सुंदर रंगोली 

कोंच से वरिष्ठ पत्रकार पीड़ी रिछारिया की रिपोर्ट
कोंच। कस्बे के प्रमुख शिक्षण संस्थान पं.रामस्वरूप रावत मेमोरियल इंटर कॉलेज में दीपावली की छुट्टी पर जाने से पहले स्कूल प्रशासन ने सोमवार को रंगोली और दीप सजाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सुंदर रंगोली और दीप सजाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। निर्णायक मंडल द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। विद्यालय प्रबंधक विजय रावत ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा, सफलता या असफलता मायने नहीं रखती है, महत्वपूर्ण है प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेना। बच्चों का प्रयास सराहनीय है। प्राइमरी वर्ग में काव्या तिवारी, मांडवी, सृष्टि और काव्या प्रजापति की टोली ने रंगोली में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग रंगोली में सुरभि प्रजापति, आराध्या, दिव्यांशी और ऋतु की टीम ने बाजी मारी। इसी वर्ग में दीप सजाओ प्रतियोगिता में मोहम्मद वारिस ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग रंगोली प्रतियोगिता में पूजा, महक, प्रियंका, पलक की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि दीप सजाओ प्रतियोगिता में तनु शर्मा ने बाजी मारी। निर्णायक मंडल में शामिल गहोई महिला मंडल की अध्यक्ष और सुप्रसिद्ध ब्यूटीशियन रजनी डेंगरे, डॉ. नीता रेजा, राजीव रेजा रहे। अतिथियों ने सफल प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। विद्यालय संचालन समिति के अमरेंद्र दुवू ने छात्र-छात्राओं को दीपोत्सव पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनकी प्रतिभा को सराहा। संचालन अशोक शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ब्रजेंद्र झा, हरीशंकर त्रिपाठी, सचिन झा, अमित तिवारी, प्रमेंद्र उपाध्याय, प्रमोद कुशवाहा, दिनेश पटेरिया, मनीषा अग्रवाल, गीता राठौर, पुनीत निरंजन, काजल राठौर, रामदास, संतराम, केके सोनी, चंद्रप्रकाश आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आई एस अधिकारी की पत्नी व कालपी की बहू डा.अपर्णा सिंह ने मिसेज यूपी का जीता खिताब

शिक्षक ने लूटी नाबालिग छात्रा की अस्मत

पुलिस ने जमीन के फर्जी बैनामा काण्ड में दस लोगों को गिरफ्तार किया