भारतीय पत्रकार कल्याण परिषद रजिस्टर्ड का त्रिवेदी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर दी गई शुभकामनाएं
उरई(जालौन)।आज ग्राम मौखरी में कारसदेव बाबा के देवस्थान पर भारतीय पत्रकार कल्याण परिषद (रजिस्टर्ड) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री भीम सिंह यादव की अध्यक्षता में परिषद की कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें आवश्यक विन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया।परिषद की कोर कमेटी की बैठक में भारतीय पत्रकार कल्याण परिषद (रजिस्ट्रेशन नंबर 12/24) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व.मुन्नालाल चौरसिया की उत्तराधिकारी पत्नी श्रीमती शशि चौरसिया द्वारा कोर कमेटी की आम सहमति पर श्री राम आसरे त्रिवेदी वरिष्ठ पत्रकार उरई जनपद जालौन को तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय पत्रकार कल्याण परिषद नियुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी गई। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एक सप्ताह में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन करेंगे तथा संगठन को सुचारु रूप से संचालन हेतु अन्य विन्दुओं पर भी विचार विमर्श हुआ। बैठक में विचार व्यक्त करते हुए श्री राकेश तिवारी ने कहा कि संगठन को अधिक गतिशील बनाना है इस लिए प्रभावी कार्रवाही अपेक्षित है। परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डा.महेश पाण्डेय (बजरंग) ने कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष श्री त्रिवेदी जिले के वरिष्ठ पत्रकार हैं।वे पत्रकारों की समस्याअों से भलीभांति परिचित हैं उनके नेतृत्व में संगठन सक्रिय भूमिका निभायेगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री भीम सिंह यादव ने कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष संगठन को सुचारु रूप से चलायेंगे। उनसे अपेक्षा है कि संगठन को गति शील बनाना है। वरिष्ठ पत्रकार गोपाल बाबू विश्नोई ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम आसरे त्रिवेदी ने कहा कि पत्रकारों के हित के लिए सदैव सतत संघर्ष करता रहूंगा। संगठन को राष्ट्र स्तर पर गठित करने का भरसक प्रयास करूंगा। बैठक का सफल संचालन श्री लालता प्रसाद यादव सैदनगर द्वारा किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से ओ.पी.तिवारी,तिलक सिंह,अमित आदि अन्य पत्रकारों ने भाग लिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें