कोंच- प्रतियोगिताओं में बच्चों ने प्रदर्शित की प्रतिभा

                                                     प्रतिभागी बच्चों के साथ गहोई महिला मंडल कीं पदाधिकारी 

रिपोर्ट- पुरुषोत्तम दास रिछारिया
कोंच (जालौन)। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक गतिविधियों में शामिल कर उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए गहोई महिला मंडल द्वारा गुरुवार की शाम विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें प्रतिभाग कर बच्चों ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।
गहोई भवन में गहोई महिला मंडल द्वारा जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आर्ट और तर्कशक्ति प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। आर्ट जूनियर वर्ग (5 से 9 वर्ष आयु) में मान्या गुप्ता, आयुष गुप्ता, अथर्व सेठ और सीनियर वर्ग (10 से 15 वर्ष आयु) में शुभी कस्तवार, पार्थ सेठ, शौर्य गुप्ता ने अपनी मेधा का शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। तर्कशक्ति प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में अवनि सेठ और कृतिका गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रथम, आयुषी और नमन ने द्वितीय एवं मान्या निगोतिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में अनुषा और शौर्य ने प्रथम, सुरभि और सार्थक ने द्वितीय एवं उमंग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उक्त सभी सफल प्रतिभागियों को मंडल की अध्यक्ष रजनी डेंगरे व अन्य महिला पदाधिकारियों ने पुरस्कृत कर उनको प्रोत्साहित किया। निर्णायक मंडल में मधु नीखरा, नीता रेजा, प्रेमा गुप्ता शामिल रहीं। इससे पूर्व महिला मंडल की पदाधिकारियों ने बच्चों के साथ मिलकर राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किया। संचालन सुमन सेठ ने किया जबकि आभार रजनी डेंगरे ने जताया। इस दौरान मंत्री सुमन सेठ, मोंटी कुचिया, हेमप्रभा सोनी, सरिता इंदुरखिया, नीलम लोहिया, पारुल बिलैया, ममता बेहरे, अर्चना लोहिया, अनीता कठिल, प्रिंसी कस्तवार, मीना सेठ, पुष्पा कनकने, राधिका लोहिया, मालती सोनी आदि रहीं। मार्गदर्शन गहोई सेवा समिति के अध्यक्ष आनंद सकेरे और मंत्री विनोद रावत ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आई एस अधिकारी की पत्नी व कालपी की बहू डा.अपर्णा सिंह ने मिसेज यूपी का जीता खिताब

शिक्षक ने लूटी नाबालिग छात्रा की अस्मत

पुलिस ने जमीन के फर्जी बैनामा काण्ड में दस लोगों को गिरफ्तार किया