सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर समाजवादियों द्वारा मनाई गई अहिल्या बाई होल्कर की 299 वीं जयंती
उरई ( जालौन)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देशन पर जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी कार्यालय उरई में मालवा साम्राज्य की कुशल शासिका राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती बड़ी श्रद्धा भाव से मनाई गई। समाजवादी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम राजमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं राजमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र प्रान्त के चौढ़ी गांव में हुआ था। उनके पिता मान्को जी सिंदे एक किसान थे। अहिल्याबाई होलकर बचपन से शिव की उपासका रहीं। अहिल्याबाई होलकर की शादी 10-12 बर्ष की उम्र में मालवा साम्राज्य के संस्थापक मल्हार राव के पुत्र खण्डेराव के साथ हुआ था। अहिल्याबाई होलकर के एक बेटा और एक बेटी भी हुए लेकिन समय गुजरते परिवार के सभी लोगों का निधन हो गया और अहिल्याबाई होलकर को राज सिंहासन की बागडोर संभालनी पड़ी। राजमाता अहिल्याबाई होलकर ने बहुत ही कुशलता से शासन का संचालन किया और उन्हें इतिहास की कुशल शासिका का दर्जा प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि हमें राजमाता अहिल्याबाई होलकर के इतिहास को पढ़ना चाहिए और उनके आदर्शों पर चलकर समाज और देश की सेवा करनी चाहिए। पूर्व मंत्री श्री रामपाल ने मधूसुदन द्वारा लिखित होलकरों का इतिहास नामक पुस्तक को दिखाते हुए कहा कि भारत देश में होलकरों का इतिहास रहा है लेकिन साजिश से उसे दबा दिया था। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूरे उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी कार्यालयों में अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर मालवा राज्य की कुशल शासिका रही। राजमाता अहिल्याबाई होलकर ने जनहित के कार्य किए और हमेशा न्याय संगत काम किया।ऐसी न्याय की मूर्ति होलकर वंशज कुशल शासिका अहिल्याबाई होलकर को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन करता हूं।बरिष्ठ सपा नेता अशोक महाबली ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर ने बहुत मुसीबतें सहकर राज्य का कुशल संचालन किया और जनहित में तालाब, कुएं, अस्पताल, स्कूल, बनवाएं और विधवा के अधिकारों के लिए कानून बनाया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री श्री रामपाल,पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा,पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद यादव,नारायण दास अहिरवार,,जमालुद्दीन,ज्ञानू निरंजन, लाखन सिंह कुशवाहा, अशोक गुप्ता महावली,राम रतन प्रजापति, प्रदीप दीक्षित, वीरेंद्र सिंह यादव,मानसिंह पाल,महेश चंद्र विश्वकर्मा,वेद प्रकाश यादव, परमात्मा शरण फौजी,सुरेंद्र राजपूत, कुसुमलता सक्सेना,टिंकू यादव,,जव्वार शाह, रशीद बाबा, इंतखाब आलम,मुन्ना अंसारी सभासद,अमित सागर, विनोद श्रीवास, देवेंद्र चौधरी,गोपाल गहोई,अनुज यादव डकोर,जीतू यादव,महावीर, पप्पू कुरैशी सहित आधा सैकड़ा के लगभग समाजवादी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता की उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें