अघोषित बिजली कटौती से नगर तथा क्षेत्र वासी बेहाल


जालौन से बृजेश उदैनिया/आशीष द्विवेदी
जालौन। नगर में पिछले कई दिनों से चल रही अघोषित बिजली कटौती से नगर वासियों में रोष व्याप्त है। अघोषित बिजली कटौती आज चरम पर पहुंच गई। अधिकारियों के दावे के उलट आज नगर वासियों को मात्र कुछ घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल सकी।उल्लेखनीय है कि नगर की खस्ताहाल विद्युत आपूर्ति के लिए जर्जर हो चुके पुराने तारों को माना गया। शासन स्तर से करोड़ों रुपए की धनराशि जर्जर तारों को बदलने के लिए आ गई।विगत एक वर्ष से अधिक समय से नगर में तारों को बदलने का काम किया जा रहा है। अधिकांश जगहों के तार बदले भी जा चुके हैं। करोड़ों रुपए खर्च किए जाने के बाद भी नगर की विद्युत आपूर्ति की अनिश्चितता खत्म नहीं हुई है। आये दिन घंटों के हिसाब से आपूर्ति बाधित हो जाती है।इस समय गर्मी चरम पर है।कूलर की शीतल हवा राहत प्रदान करती है। लेकिन अनिश्चित विद्युत आपूर्ति नगरवासियों को पूरे दिन गर्मी की भीषणता सहन करने पर मजबूर कियेहै। अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण पेयजल आपूर्ति भी सुव्यवस्थित नहीं हो पा रही है। पानी की टंकी भरने के लिए निरंतर आपूर्ति चाहिए होती है। दो विभागों के बीच तालमेल के अभाव से उत्पन्न पेयजल संकट से निर्दोष जनता को परेशान होना पड़ रहा है। बाधित विद्युत आपूर्ति के सम्बन्ध में अधिकारी भी यथोचित कारण न बताकर मात्र काम चल रहा है, रटा-रटाया जवाब दे देते हैं। ऐसे समय में जब देश में लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है, जनता का वोट पाना राजनैतिक दलों के लिए आवश्यक है। इस अत्यावश्यक समय के मध्य भी बिजली, पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं के निराकरण हेतु राजनीतिक पार्टियों की उदासीनता को क्या नाम दिया जाए, शायद जनता जनार्दन ही वोट के माध्यम से कोई सही संदेश दे सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आई एस अधिकारी की पत्नी व कालपी की बहू डा.अपर्णा सिंह ने मिसेज यूपी का जीता खिताब

शिक्षक ने लूटी नाबालिग छात्रा की अस्मत

पुलिस ने जमीन के फर्जी बैनामा काण्ड में दस लोगों को गिरफ्तार किया