महिला चिकित्सक के छुट्टी पर होने से मरीजों की बढ़ी परेशानी,अस्थाई चिकित्सक की तैनाती की मांग*
जालौन से बृजेश उदैनिया/आशीष द्विवेदी
जालौन। एक महीने से महिला चिकित्सक न होने से नगर तथा क्षेत्र की महिला मरीजों को तथा उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ता है या फिर प्राइवेट महिला चिकित्सक का सहारा लेना पड़ता है जिससे उनकी जेब का बोझ बढ़ रहा है। क्षेत्रीय तथा नगर वासियों ने जब तक महिला चिकित्सक छुट्टी पर है तब तक कोई महिला चिकित्सक की अस्थाई तैनाती किए जाने की मांग मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक डॉक्टर गरिमा सिंह महत्वपूर्ण कार्य के चलते एक माह से अवकाश पर हैं उनके अवकाश पर होने से अस्पताल में कोई भी महिला चिकित्सक न होने से महिला मरीजों तथा उनके तीमारदारो को इलाज के लिए दर-दर भटकने पड़ रहा है। तहसील क्षेत्र का एरिया इतना बड़ा है कि मरीज 50-50 किलोमीटर की दूरी से अस्पताल में आकर महिला मरीजों का इलाज करते हैं महिला मरीजों को महिला चिकित्सक न होने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुठौद क्षेत्र से आई महिला मरीज रश्मि देवी मालती देवी बंगरा माधवगढ़ से सुनीता देवी रानी देवी खंनुवा से राम कुमारी कैशकली, कैथ से आराधना मालती देवी आदि ने बताया कि वह जालौन अस्पताल में इलाज के लिए आई थी यहां आकर पता चला कि महिला डॉक्टर छुट्टी पर है अब उन्हें इलाज के लिए उरई जाना पड़ रहा है जिससे उन्हें तथा उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कपिल गुप्ता ने बताया कि महिला चिकित्सक डॉक्टर गरिमा सिंह कैई विशेष कारण के चलते अवकाश पर हैं। जिसकी सूचना जिला चिकित्सालय को भेजी जा चुकी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें