उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय इटावा में 31 मार्च 2024 को सेवानिवृत्ति होने वाले श्री राजकुमार सत्यार्थी को भव्य विदाई दी गई l
वीरेंद्र सिंह सेंगर
इटावा।श्री राजकुमार सत्यार्थी उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय इटावा में सहायक लिपिक पद से सेवा समाप्ति पर उन्हें सेवानिवृत्ति दी गई।श्री महेश चंद्र, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त) एवम सुरेश चंद्र मिश्रा पूर्व वरिष्ठ लेखाकार उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा उन्हें फूल माला और शॉल उड़ाकर उपहार और प्रतीक चिन्ह भेट किया। भव्य विदाई समारोह में सभी अधिकारियों और स्टाफ ने फूल मालाए पहनाकर सम्मानित किया।
ज्ञात हो कि श्री राजकुमार सत्यार्थी वर्ष 1989 में परिचालक के पद पर फतेहपुर डिपो में भर्ती हुए थे। समय-समय पर प्रोन्नत होकर पूर्णत होकर ओ0ए0जी0 प्रथम पद से आज दिनांक 31 मार्च 2024 को सम्मान सहित सेवानिवृत हुए। उनका कार्य और व्यवहार बहुत ही श्रेष्ठ रहा उनकी कार्यशैली, पत्र लेखन, नोटिंग, ड्राफ्टिंग बहुत ही उत्तम प्रकार की रही जिसकी सराहना उनके अनेक और साथियों और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा भी उनकी प्रशंसा की गई। उनका रोडवेज विभाग के अंदर योगदान और व्यवहार आने वाले नव कर्मचारियों,साथियों के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। वह स्वयं में बहुत ही सरल और सहज स्वभाव के व्यक्ति रहते हुए लेखन और साहित्य में बहुत ही रुचि लेते थे। सभी से बहुत प्रेम पूर्वक व्यवहार करने वाले राजकुमार सत्यार्थी को उनके अधिकारियों ने भाव भीनी विदाई दी। उनकी सेवा ने प्रति विदाई में शामिल होने वाले सभी अधिकारी कर्मचारी साथियों एवं उनके परिवार जनों रिश्तेदारों द्वारा उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई अंत में विदाई भोज का आयोजन किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें