जनप्रतिनिधि गरीबों को डराने-धमकाने का काम न करें, पार्टी उन्हें पैदल करना भी जानती है-केंद्रीय राज्यमंत्री



रिपोर्ट
कोंच से पी.डी. रिछारिया वरिष्ठ पत्रकार
* नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
* बोलीं भाजपा जिलाध्यक्ष, पार्टी की बहुमूल्य पूंजी हैं कार्यकर्ता
* विधायक ने कहा, पूरे सम्मान के साथ सुनी जाएगी कार्यकर्ताओं की बात 
कोंच। भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कोंच आईं उर्विजा दीक्षित का यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा, संगठन ने जो जिम्मेदारी उर्विजा दीक्षित को सौंपी है, उम्मीद है कि वह पूरी शिद्दत से इसका निर्वहन करेंगी। उन्हें यह भी देखना होगा कि किसी कार्यकर्ता का उत्पीड़न न होने पाए। उन्होंने उन जनप्रतिनिधियों जो गरीबों का उत्पीड़न करते हैं या सत्ता की धौंस में निर्दोषों पर फर्जी कार्रवाई कराने के आदी हैं, को आइना दिखाते हुए कहा कि ऐसे लोगों को पार्टी पैदल करना भी जानती है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर हाल ही में नियुक्त की गईं उर्विजा दीक्षित के प्रथम कोंच नगर आगमन पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत सम्मान किया। भाजपा नगर इकाई के तत्वाधान में स्थानीय गहोई भवन में आयोजित किए गए जिलाध्यक्ष के स्वागत सम्मान समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता अतिथि के रूप में शामिल हुए। सर्वप्रथम नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भारी भरकम फूल माला पहनाकर जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। भाजपा के तमाम फ्रंटल संगठनों के नगर अध्यक्षों ने भी अपने कार्यकर्ताओं संग मिलकर जिलाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी है कि किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न न होने पाए। कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी है। भाजपा कार्यकर्ता गलत कार्यों का विरोध कर  पार्टी के प्रति समर्पित रहते हैं इसलिए कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। भानु ने अपने भाषण में कहा कि जनप्रतिनिधियों ने अगर गलत काम में सहभागिता की और गरीबों को परेशान किया तो भाजपा उन जनप्रतिनिधियों को भी पैदल करना भी जानती है। क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओं की समस्या का निराकरण पहली प्राथमिकता में है। उनके दरवाजे कार्यकर्ताओं के लिए सदैव खुले रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष मिश्रा ने किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, अंजू अग्रवाल, विनोद अग्निहोत्री, कैलाश मिश्रा, रामप्रकाश  यादव, सुनीलकांत तिवारी, अभिमन्यु सिंह परिहार, मिरकू महाराज, शंभू दयाल सोनी, विकास पटेल, बादाम कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, प्रदीप वर्मा, मनीष नगरिया, अनिल अग्रवाल, अमित उपाध्याय, नरेश वर्मा, बाबूराम पाल, राघवेन्द्र सिंह, मयंक मोहन गुप्ता, अनिल अग्रवाल, राजू गैंदोली, संजय लोहिया, विकार अहमद, नरेंद्र विश्वकर्मा, विक्रम तोमर, जगदीश अग्रवाल, अवध शर्मा, अनिल बहुगुणा, केशरीमल तरसौलिया, विनोद गुप्ता, सौरभ पुरवार, दीपक गर्ग, अनिल वर्मा, अनिल पटेल, राजीव रेजा, ओमप्रकाश अग्रवाल, मुकेश राठौर, श्याम किशोर गुर्जर, प्रेम नारायण, तारबाबू, बबलू गोसाईं,  केबी निरंजन आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इंसेंट
कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने किया जिलाध्यक्ष का स्वागत
कोंच। भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित के बाद पहली बार कोंच आगमन पर तहसील क्षेत्र के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। उरई रोड पर ग्राम मनोरी पर सहकारी समिति दिरावटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरेन्द्र निरंजन भेंड़, ग्राम पनयारा पर सर्वेश पटेल, ग्राम बरोदा पर विधायक पुत्र युवा भाजपा नेता आशु निरंजन, भदारी स्थित माई होम स्कूल पर सुनील कांत तिवारी, नहर तिराहे पर विजय रावत, बड़ा मील के सामने सभासद प्रतिनिधि गौरव तिवारी, कुशवाहा ट्रांसपोर्ट पर शिवकुमार कुशवाहा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत सम्मान किया। गौरव तिवारी ने जिलाध्यक्ष का फलों से तुलादान किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आई एस अधिकारी की पत्नी व कालपी की बहू डा.अपर्णा सिंह ने मिसेज यूपी का जीता खिताब

शिक्षक ने लूटी नाबालिग छात्रा की अस्मत

पुलिस ने जमीन के फर्जी बैनामा काण्ड में दस लोगों को गिरफ्तार किया