कार्यशाला में शामिल होने हेतु लखनऊ रवाना हुए पालिकाध्यक्ष
कोंच से पी. डी. रिछारिया वरिष्ठ पत्रकार
कोंच। नगर के सुनियोजित विकास को लेकर शासन स्तर आयोजित की जा रही कार्यशाला में शामिल होने के लिए नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता बुधवार की शाम लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।
नगरीय निकायों के विकास के सम्बंध में जानकारी प्रदान करने, नगरीय स्वशासन के संवैधानिक व अन्य प्रावधानों पर चर्चा किए जाने हेतु राजधानी लखनऊ में गुरुवार को तीन अलग अलग सत्रों में आयोजित की जाने वाली एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व ब्रजेश पाठक, नगर विकास मंत्री एके शर्मा और नगर विकास सचिव सभी नव निर्वाचित मेयर, पालिकाध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्षों को जागरुक करेंगे। उक्त कार्यशाला में शामिल होने हेतु लखनऊ रवाना होने से पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि निश्चित रूप से कार्यशाला के माध्यम से सभी निकाय अध्यक्षों को अहम जानकारी प्राप्त होगी जो नगर के विकास में अहम होंगी। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि पहली बार कोई मुख्यमंत्री निकाय अध्यक्षों से सीधी वार्ता करेगा। मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशन में पांच साल मिशाल के तौर पर देखे जाएंगे जब नगर का चौमुखी विकास होगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें