पूर्व पालिकाध्यक्ष गुलाब सिंह की साख दांव पर


जालौन से बृजेश उदैनियां की रिपोर्ट

०-जनता 2012के कार्यकाल का कर रही आंकलन

जालौन।अपनी साख बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाकर चुनाव प्रचार में जुटे पूर्व पालिका अध्यक्ष। जनता उनके कार्यकाल का कर रही है पूर्व का आकलन। नगर पालिका चुनाव में जालौन की सीट अनारक्षित महिला आने पर पूर्व पालिका अध्यक्ष गुलाब सिंह जाटव ने अपनी पत्नी कैलाशी देवी को प्रत्याशी बनाया। बताते चलें कि पूर्व पालिका अध्यक्ष गुलाब सिंह 2012 में नगर पालिका अध्यक्ष चुने गए थे। उन्होंने नगर में अपने कार्यकाल में जो विकास कराया था।उसका जनता इस चुनाव में आकलन कर रही है जिसका आने वाला समय ही बताएगा कि उनके कार्यकाल में जनता कितनी संतुष्ट थी। 13 मई को होने वाली मतगणना के बाद ही इसका पता चल सकेगा। फिलहाल इस बार पूर्व पालिका अध्यक्ष पूरी ताकत के साथ अपनी पुरानी साख बचाने के लिए दिन रात एक कर के चुनाव प्रचार में जुटे हैं।तो वही चुनाव कार्यालय में ग्रामीण क्षेत्र से आए कई गांव के लोग उनके समर्थन में भीड़ के साथ चलते नजर आ रहे।इब भीड़ में कितने नगर के मतदाताओं हो सकते हैं यह आने वाले समय पर ही आकलन किया जा सकता है। फिलहाल यह  चुनाव उनके लिये प्रतिष्ठा बनता जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आई एस अधिकारी की पत्नी व कालपी की बहू डा.अपर्णा सिंह ने मिसेज यूपी का जीता खिताब

शिक्षक ने लूटी नाबालिग छात्रा की अस्मत

पुलिस ने जमीन के फर्जी बैनामा काण्ड में दस लोगों को गिरफ्तार किया