अज्ञात कारणों से गरीब की झोपड़ी में लगी आग गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक!
गृहस्वामी दाने दाने को हुआ मोहताज सरकार से मदद की आस
ईंटों (जालौन)- थाना गोहन की चौकी ईंटों क्षेत्र के ग्राम महापौली में रात्रि के समय एक गरीब ब्यक्ति के यहां अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे घर में रखा सामान जल कर राख हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र के ग्राम महापौली निवासी बलवीर पुत्र तुलईं के यहां रात्रि करीब 2 बजे के आसपास अज्ञात करण से आग लग गई।आग लगने से घर में रखा गृहस्थी का सामान जल कर खाक हो गया। घर वालों का शोर सुनकर ग्रामीण पड़ोसी दौड़कर आए। और आग बुझाने में जुट गए।बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गृहस्वामी ने बताया है कि हम और हमारी पत्नी बगल में बनी घास फूंस की दूसरी झोपड़ी में सो रहे थे। तभी गृहस्थी वाली घास फूंस की झोपड़ी में आग लग गई। और एक साइकिल 5 कुंटल गेंहू 5000 हजार रुपए की नगदी समेत पूरा सामान जल गया। आग लगने का कारण पता नही चल पाया है। गृहस्वामी बेहद गरीब ब्यक्ति है।उसका आशियाना जल जाने से अब उसके पास खाने पीने का भी सामन नही बचा है। गरीब गृहस्वामी दाने दाने को को मोहताज हो गया है।ऐसे में गृहस्वामी सरकार से कुछ राहत मिलने की उम्मीद लगाए बैठा है। शासनिक प्रशासनिक अधिकारियों को गरीब ब्यक्ति की मदद करने में तत्परता दिखानी चाहिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें