रामनवमी पर गोहन में निकली भव्य शोभायात्रा


सियाराम शिवहरे संजय गुप्ता नीलकमल भोला पाठक की रिपोर्ट

जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा गगन!

प्रशासन की रही चाक चौबंद सुरक्षा!
ईंटों/ गोहन (जालौन) गोहन में रामनवमी पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा क़स्बा और क्षेत्र के समस्त रामभक्तो के सहयोग से निकाली गई। यात्रा की एक टोली ईंटो से सैकड़ो रामभक्तो के साथ क़स्बा के ऊमरी रोड स्थित रामजानकी मंदिर पर एकत्रित हुई| गोहन मे रामजानकी मंदिर से भव्य शोभा यात्रा पूरे ईंटो स्टैंड से राज पैलेस, पोस्ट ऑफिस होते हुए अंदर सम्पूर्ण नगर भ्रमण करते हुए पुनः रामजानकी मंदिर पर आकर सम्पन्न हुई। यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। राम भक्त डीजे पर श्री राम धुन पर जमकर थिरकते हुए नजर आए। इस दौरान पूरा नगर भगवामय नजर आया। जय श्री राम के जयकारे से आकाश गुंजायमान हो उठा! शोभायात्रा में रथ पर विराजमान राम, लक्ष्मण, जानकी के साथ हनुमान जी के रूप में विराजमान बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा को लेकर नगर के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था। कहीं भी किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा व्यवधान न हो इसके लिए थाना प्रभारी गोहन महेश कुमार तथा चौकी इंचार्ज अशोक वर्मा के नेतृत्व में समस्त पुलिसकर्मी जुलूस के साथ चलते रहे।शोभायात्रा में कई तरह की झांकियां निकाली गई। इसमें हनुमान जी भी नाचते झूमते नजर आए। बाल कलाकार आकर्षण के केंद्र बने रहे। श्रद्धालुओं ने खूब भगवान श्रीराम के नारे लगाए। पूरी यात्रा के दौरान युवा विशाल भगवा झंडे लहराते नज़र आये! यात्रा समापन पर समस्त रामभक्तो के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गयी| यात्रा अखिल भारतीय संन्त समिति जालौन श्री श्री 108 विष्णु अवतार पुरी दाऊ महाराज श्री श्री 108 बलदेव गिरी राम जानकी मन्दिर गोहन बीरु महाराज, शिवदयाल महाराज, जिला प्रचार प्रसार मंन्त्री,श्री श्री 108 बिहारी दास राधा कृष्ण मंदिर गोहन बुन्देलखण्ड संयोजक, श्री श्री माखन दास जिला प्रमुख, श्री श्री बाल गोविंद दास श्री श्री ताप्ती बाबा, सानिध्य मे सम्पन्न हुई! शोभा यात्रा मे मुख्य रूप से जिला कार्यवाह आरएसएस गौतम त्रिपाठी, खंड कार्यवाह गोविन्द सिंह,सहखंड कार्यवाह गौरीश चौहान,विहिप के ओंकार ठाकुर, भाजपा से मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सेंगर,जिला मंत्री आनंद तिवारी,मंडल महामंत्री योगेश त्रिपाठी, अशोक सेंगर,जितेन्द्र तिवारी,सुनील तोमर,नवीन चतुर्वेदी,लवकुश लम्बरदार,राजेंद्र सेंगर, लालप्रताप सिंह,संजय गुप्ता, भोला पाठक,सुरेंद्र परिहार,गोपाल दुबे,विपिन कुशवाहा,सियाराम शिवहरे,श्रीकांत तिवारी, पिंटू परिहार सुनील कुंडऊ,सुरेंद्र दीक्षित, बड़े लला, अमित सोनी, नीलकंमल, आशीष तिवारी, ठकुरी परिहार,विजय तिवारी,जंजाली पाराशर,महेंद्र परिहार, जयशंकर शुक्ला,अंकुश तिवारी, शिवशंकर तिवारी,नन्दे महाराज, रज्जू महाराज,डब्बू चौहान, प्रधान धर्मेंद्र यादव, गोपी कुशवाहा, रामपाल चौहान,बटटू महाराज,सुधीप सेंगर, अमन, अम्बरीश, दीपक, शीलू कुशवाहा, रामकुमार, अशोक, सहित सैकड़ो रामभक्त मौजूद रहे|


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आई एस अधिकारी की पत्नी व कालपी की बहू डा.अपर्णा सिंह ने मिसेज यूपी का जीता खिताब

शिक्षक ने लूटी नाबालिग छात्रा की अस्मत

पुलिस ने जमीन के फर्जी बैनामा काण्ड में दस लोगों को गिरफ्तार किया