उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष पद पर हुआ निर्विरोध चुनाव
नामांकन प्रक्रिया की समाप्ति के उपरांत नहीं आया दूसरा पर्चा
वीरेंद्र सिंह सेंगर
जगम्मनपुर जालौन। संपूर्ण प्रदेश में चल रहे उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी समिति और संघ के चुनावों की प्रक्रिया के तहत आज सहकारी संघ के अध्यक्ष पदों हेतु नामांकन किए गए वहीं कुछ स्थानों पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी निर्विरोध भी चुने गए हैं।बताते चलें कि उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी संघ के चल रहे निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सहकारी संघ के अध्यक्ष पद हेतु नामांकन प्रक्रिया जारी रही जिसमें जनपद के माधौगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत रामपुरा ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत जगम्मनपुर स्थित सहकारी संघ के अध्यक्ष पद हेतु नामांकन प्रक्रिया की गई जिसमें जगम्मनपुर निवासी अंजनी कुमार मिश्रा का नामांकन पत्र दाखिल किया गया लेकिन समयावधि समाप्त होने के बाद इस पद हेतु दूसरा कोई पर्चा दाखिल नहीं किया गया इसलिए संघ अध्यक्ष पद हेतु अंजनी कुमार मिश्रा को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।ज्ञात हो की जगम्मनपुर सहकारी संघ के लिए विगत 1 माह से राजनीतिक सरगर्मियां तेज चल रहीं थीं जिसमें भारतीय जनता पार्टी की सशक्त टीम द्वारा किए गए चुनावी समीकरणों के अनुसार कैंपेन से इस पद पर भारतीय जनता पार्टी के अंजनी कुमार मिश्रा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया जिसमें उनके साथ क्षेत्र के पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा क्षेत्रीय नेताओं का भी अपार जन सहयोग मिला, अंजनी कुमार मिश्रा पूर्व फार्मासिस्ट के अतिरिक्त राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के प्रदेश सचिव और भारतीय किसान सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष का पद भी सुशोभित कर रहे हैं, उनकी इस उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का शुभकामनाएं देने के लिए तांता लग गया, लोगों ने गोले दागे फूलमालाओं स्वागत के साथ साथ मिठाई बांटी गई । बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम लखन ओदिच्य, अनुरुद्ध प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह सेंगर, हरेंद्र सिंह चंदेल, सचेंद्र सिंह सेंगर, राकेश, मानसिंह मुखिया सतपाल सिंह, नरसिंह सेंगर प्रधान गुढ़ा, राजबहादुर सिंह सेंगर,रामकुमार नेता,सुखदेव सिंह मुनी, काका, योगेंद्र सिंह चंदेल,फुल्लू मिश्रा,अनवर ,गिरेंद्र सिंह,आदि मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें