गुप्त नवरात्रि के नवमी के दिन151 मीटर लंबी चुनरी एवं 251 कलश की विशाल पद यात्रा
जालौन से बृजेश उदैनियां की रिपोर्ट
०-नव दुर्गा सेवा समिति जालौन के तत्वाधान ने निकाली गयी पद यात्रा
०-हजारो की संख्या मे देवी भक्त इस पद यात्रा मे हुये शामिल
०-पुलिस व्यवस्था भी रही चाक चौवंध
जालौन,। नगर में विगत कई वर्षों से गुप्त नवरात्रि के मौके पर नव दुर्गा सेवा समिति के द्वारा चुनरी यात्रा का आयोजन किया जाता है। जिसमें समिति के कार्यकर्ताओं के घर पर अलग-अलग स्थानों में 9 दिन तक सुंदरकांड का पाठ किया जाता है।जिसके तहत गुप्त नवरात्रि के नवमी के दिन नगर के हजारो भक्तो ने पद यात्रा द्वारकाधीश मैदान से शुरु की जो नगर के प्रमुख मार्ग झंडा चौराहा बिजली घर काली देवी माता से देव नगर चौराहे होते हुए कामाक्षा देवी मंदिर अकोढी दुबे पर पहुची इस यात्रा में हजारों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से भी भक्तो शामिल हुये यात्रा के, दौरान अलग-अलग स्थानों पर कई जगह देवी भक्तो द्वारा पद यात्रा कर रहे भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया कार्यक्रम को आयोजित करने मैं कार्यक्रम संयोजक पुष्पेंद्र यादव अनिल गुप्ता अमित गुप्ता पुनीत मित्तल रामराजा निरंजन ब्लॉक प्रमुख मृदुल पाटकार रामशरण विश्वकर्मा अतुल गौरीश द्विवेदी संजू साहू डॉक्टर आलोक गुर्जर संजीव निरंजन विनय श्रीवास्तव,शेखर डीजे सहित सैकड़ों नगर के संभ्रांत गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें