नगर पालिका ने शुक्रवार की रात में एक दर्जन कबंलो को किए वितरित


जालौन से बृजेश उदैनियां की रिपोर्ट

०- सड़कों पर तथा चौराहों पर ठंड से सिकुड़ रहे जरूरतमंद लोगों को बांटे गए कंबल 

०-उपजिलाधिकारी ने भी साथ में रहकर वितरित करवाए कंबल
 जालौन। नगर पालिका ने नगर के बस स्टैंड कोंच चौराहा तथा देवनगर चौराहे पर जाकर जरुरत मंद लोगो को जो ठिठुरते दिखे उनको कंबल बितरण किये।उक्त कंबलों को उपजिलाधिकारी ने वितरित किये।
लगातार बढ़ रही शीत लहर के चलते गरीब तथा असहाय लोग ठंड से सिकुड़ते नजर आ रहे हैं। तो वही सरकार के आदेश के अनुसार कोई भी व्यक्ति ठंड से न मर पाए। इसके लिए नगर में अलाव तथा उन्हें गर्म रखने के लिए कंबल आदि स्थानीय प्रशासन द्वारा वितरित किए जा रहे हैं। नगरपालिका की ओर से शुक्रवार की रात्रि में कंबल वितरित किये गये। उपजिला अधिकारी सना अख्तर ने नगर पालिका की अधिषासी अधिकारी सीमा तोमर के साथ नगर मे भ्रमण किया गया तथा सड़कों पर तथा अन्य चौराहों पर ठंड से सिकुड़ रहे जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किये। उपजिला अधिकारी सना अख्तर द्वारा उक्त सभी गरीब तथा जरूरतमंद लोगों को तकरीबन एक दर्जन कंबल वितरित किए गए।इस दौरान नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सीमा तोमर सफाई अधिकारी देवेंद्र सिंह, कमलेश आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आई एस अधिकारी की पत्नी व कालपी की बहू डा.अपर्णा सिंह ने मिसेज यूपी का जीता खिताब

शिक्षक ने लूटी नाबालिग छात्रा की अस्मत

पुलिस ने जमीन के फर्जी बैनामा काण्ड में दस लोगों को गिरफ्तार किया