कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खाबरी का कोंच आगमन 3 को, स्वागत की तैयारियां जोरों पर
कोंच से पी. डी. रिछारिया वरिष्ठ पत्रकार
कोंच। उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार 3 दिसंबर को अपने गृह तहसील मुख्यालय कोंच आ रहे पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी के ऐतिहासिक और भव्य स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। इसी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर स्वागत सम्मान की रणनीति बनाई है।
कांग्रेस नगर इकाई की बैठक सरोजनी नायडू पार्क में नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें नगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी व बुंदेलखंड जोन इंचार्ज अनिल यादव पद ग्रहण करने के बाद पहली बार कोंच नगर में आ रहे हैं। यहां पर वह 3 दिसंबर को दोपहर एक बजे नदीगांव रोड स्थित विनायक विहार में कार्यकर्ता सम्मेलन/अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां बांटते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व जोन इंचार्ज के भव्य स्वागत सम्मान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी से जुट जाएं। उनका स्वागत सम्मान अभूतपूर्व होगा जिसके लिए नगर में कई स्थानों पर तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। बैठक में भुवन विक्रम त्रिपाठी व राघवेंद्र सिंह जादौन उरई, श्रीनारायण दीक्षित, रामकिशोर पुरोहित, अखिल वैद, अनिल पटेरिया, शकील अहमद, जफर बाबू, राजू वैद, गुड्डू अवस्थी, आजाद उद्दीन, सुल्तान राईन, जाहिद आदि मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें