अखंड भारत के महान शिल्पी हैं सरदार पटेल-विधायक



कोंच से पी. डी. रिछारिया वरिष्ठ पत्रकार

* भाजपा नगर इकाई द्वारा मनाई गई सरदार पटेल की 167वीं जयंती

कोंच। देश को आजादी दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तथा रियासतों को मिलाकर अखंड भारत का निर्माण करने वाले महान शिल्पी लौहपुरुष, पूर्व उप प्रधानमंत्री, पहले गृहमंत्री व देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से विभूषित सरदार बल्लभ भाई पटेल की 167वीं जयंती सोमवार को  धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी का भी आयोजन किया गया।
भाजपा नगर इकाई के तत्वाधान में स्थानीय सरोजनी नायडू पार्क में सरदार पटेल स्मारक पर संयोजित जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने की जबकि क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन मुख्य अतिथि व कानपुर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं निकाय चुनाव प्रभारी मदन पांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक व अन्य अतिथियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। विधायक ने कहा, सरदार पटेल ने दृढ़ संकल्प के साथ स्पष्ट नीति को अंगीकार कर राष्ट्र निर्माण में अपना संपूर्ण जीवन न्यौछावर कर दिया। उनका यह ऋण देश कभी नहीं चुका सकता है। मदन पांडे ने कहा कि सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए हुए रास्ते पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संचालन सुनीलकांत तिवारी ने किया। इससे पूर्व चंदकुआं चौराहा स्थित स्मारक पर विधायक व पार्टी कार्यकर्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय एकता मार्च निकाला। एकता मार्च नगर के बाजार का भ्रमण कर मुख्य रास्ते से होता हुआ सरोजिनी नायडू पार्क पहुंचा। मार्च में शामिल कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय, सरदार पटेल अमर रहें के नारे लगा रहे थे। इस दौरान प्रदीप गुप्ता, कमलेश चोपड़ा, विनोद अग्निहोत्री, अमित उपाध्याय, अंजू अग्रवाल, मीरा चंदेरिया, सुनील शर्मा, बादाम कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, ओपी कुशवाहा, मिरकू महाराज, विकास पटेल, गौरी चबोर, ओपी अग्रवाल, आशुतोष मिश्रा, महेंद्र सोनी, सोनू पटेल आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आई एस अधिकारी की पत्नी व कालपी की बहू डा.अपर्णा सिंह ने मिसेज यूपी का जीता खिताब

शिक्षक ने लूटी नाबालिग छात्रा की अस्मत

पुलिस ने जमीन के फर्जी बैनामा काण्ड में दस लोगों को गिरफ्तार किया