राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ को जगतगुरु पुरी शंकराचार्य का मिला सहयोग एवं आशीर्वाद
राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए सबसे अच्छा और बड़ा संगठन :- जगद्गुरु शंकराचार्य
वीरेंद्र सिंह सेंगर
लखनऊ। संपूर्ण राष्ट्र में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौ संरक्षण संवर्धन एवं उसके जीवन को और अधिक खुशहाली देने वाला राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ सबसे बड़ा एक बार मात्र महत्वपूर्ण संगठन है जो लगातार विगत वर्षों से गौ माताओं और गोवंशों के लिए क्रियाशील होते हुए संपूर्ण राष्ट्र में इसके लिए संगठन के संरक्षक माननीय इंद्रेश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है।
बताते चलें कि संपूर्ण राष्ट्र में गौ माताओं विशेष तौर से गोवंशों की दशा और दुर्दशा के सुधार के लिए राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ लगातार प्रयत्नशील है जो भारतवर्ष के अलावा अन्य देशों में भी संगठन क्रियाशील है वहीं वर्तमान में गोवंशों में फैली लंपी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए लगातार संपूर्ण राष्ट्र में संगठन द्वारा निशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है जो एक बहुत ही सराहनीय कार्य है इन्हीं बातों को देखते हुए जगतगुरु पुरी के शंकराचार्य श्रद्धेय श्री निश्चलानंद सरस्वती जी द्वारा संगठन के हरियाणा प्रदेश की टीम के गौ मिशन संबंधी सफलतम कार्यक्रमों को देखते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मंगल दास पुरी एवं महिला प्रकोष्ठ की श्रीमती सरला देवी और कमलेश राणा के साथ मिलकर गोवंश संबंधी समस्याओं पर विशेष चर्चा के बाद संपूर्ण राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ परिवार को आशीर्वाद प्रदान करते हुए हर प्रकार का सहयोग देने का आशीर्वचन प्रदान किया।
बताते चलें कि इस कार्य के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजीव सिंह सेंगर के साथ-साथ संरक्षक मंडल के संरक्षक सलाहकार बृजेश शुक्ला तथा मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिंह सेंगर ने हरियाणा टीम को बहुत-बहुत बधाई देते हुए इस महत्वपूर्ण मुलाकात को संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया जिससे संगठन को दिन पर दिन मजबूती मिलेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें