विधायक के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के 'मन की बात'



कोंच से पी. डी. रिछारिया वरिष्ठ पत्रकार 

* 'मन की बात' सुनने के बाद युवा मोर्चा ने आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की

कोंच। क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन व भाजपाइयों ने रविवार को 492 बूथ संख्या के बूथ अध्यक्ष कृष्णकुमार झा के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' सुनी जिसमें प्रधानमंत्री ने देश को स्वतंत्रता दिलाने में क्रांतिकारियों के महत्वपूर्ण योगदान, उनके अदम्य साहस और वीरता की चर्चा की तथा उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत 'आत्मनिर्भर भारत' को लेकर देश में मुख्यतः खिलौना उद्योग से जुड़े  उद्यमियों, कामगारों की प्रशंसा की। इस दौरान नगर प्रभारी उरई पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, सुनील शर्मा, प्रदीप गुप्ता, नरेश वर्मा, अनिल अग्रवाल, धर्मेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे। शक्ति केंद्र पटेल नगर बूथ संख्या 500, 537 पर आगामी आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा झंडा लगाने के संबंध में बैठक की जिसमें मंडल व बूथ अध्यक्ष रामजी भदौरिया, मनीष चौधरी की टीम उपस्थित रही।
वहीं भाजपा युवा मोर्चा कोंच नगर के कार्यकर्ताओं ने जवाहर नगर स्थित पूर्व नगर उपाध्यक्ष भाजयुमो कुलदीप कुशवाहा के आवास पर प्रधानमंत्री के 'मन की बात' सुनी। इसके बाद युवा मोर्चा कोंच नगर की आहूत बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। हर घर तिरंगा, वंदेमातरम गायन के साथ प्रभात फेरी, तिरंगा बाइक यात्रा आदि पर मंथन किया गया। इस दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सोनी लला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बादाम सिंह कुशवाहा, हर घर तिरंगा यात्रा संयोजक सभासद रविकांत कुशवाहा, जिला मंत्री एवं कोंच नगर भाजयुमो प्रभारी प्रिंस निरंजन एट, ऋषि अग्रवाल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग बेटू, महामंत्री अजय कुशवाहा छोटू, महेंद्र अग्रवाल, सौरभ पुरवार, अंचल बिलैया, विकास दुवे विक्की, विकास पटेल, सुदीप सिंघल, कुलदीप कुशवाहा, नमन हिंगवासिया, आकाश दुवे, रामजी अग्रवाल, आयुष पटवा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आई एस अधिकारी की पत्नी व कालपी की बहू डा.अपर्णा सिंह ने मिसेज यूपी का जीता खिताब

शिक्षक ने लूटी नाबालिग छात्रा की अस्मत

पुलिस ने जमीन के फर्जी बैनामा काण्ड में दस लोगों को गिरफ्तार किया