आम आदमी पार्टी ने खनुवा में तिरंगा शाखा लगा कर शहीदो को नमन किया
जालौन से बृजेश उदैनियां के साथ आशीष द्विवेदी की रिपोट
जालौन। आम आदमी पार्टी द्वारा खनुवा में तिरंगा शाखा लगाकर शहीदों को याद किया गया। तथा उनको नमन किया गया। संविधान के बारे में भी बताया कर संविधान की रक्षा करने की शपथ भी ली गई।
आम आदमी पार्टी के मम्मू खान के नेतृत्व में खनुवा में तिरंगा शाखा लगाकर देश पर शहीदों को नमन किया गया। तथा उनके बलिदान को याद भी किया गया। नेता सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा के लिए शपथ ली। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने राम जानकी मंदिर पर सफाई अभियान चलाकर झाड़ू लगाई। इस मौके पर सुरेश तिवारी, चंद्रभान पांचाल, दादू तिवारी, मुन्ना रजक, सोनू जाटव,नौरे तिवारी, प्रेम चंद, मान सिंह कुशवाहा, कटोरे पांचाल, गजेंद्र जाटव, विवेक रजक, आदि मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें