पर्यावरण को अच्छा रखने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग न करे--एसवीएम प्रभारी रविन्दर सलूजा*


जालौन से बृजेश उदैनियां के साथ आशीष द्विवेदी की रिपोट 

जालौन।सिंगल प्लास्टिक यूज मुक्ति अभियान के तहत एसवीएम प्रभारी रविन्दर सलूजा ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर डाक्टर तथा समस्त स्टाफ हो प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा दूसरों को भी इसके प्रयोग ना करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।इसके अलावा नगर में विभिन्न चौराहों पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया तथा व्यापारियों द्वारा प्लास्टिक प्रयोग करने पर अभियान चलाकर जुर्माना भी वसूला गया।

सरकार द्वारा प्लास्टिक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 29 जून से 3 जुलाई तक वृहद जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत गुरुवार को दूसरे दिन नगर पालिका परिषद द्वारा एकली करण, पुनचक्रण एवं उसके संबंध में प्लास्टिक पर प्रतिबंध कराए जाने के लिए वृहद जन जागरण अभियान रेस का आयोजन किया गया।अभियान के दूसरे दिन एसवीएम प्रभारी रविन्दर सलूजा ने अस्पताल के समस्त स्टाफ को प्लास्टिक उपयोग ना करने की तथा दूसरों को भी इसे उपयोग ना करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यह प्लास्टिक का उपयोग पर्यावरण के लिये खतरनाक है।प्लास्टिक जमीन के अंदर दब जाने से जमीन में पानी सोखने की क्षमता नही रहती है।तथा आने बाले भबिष्य मे यह और खतरनाक हो जायेगी। यह वृहद जन जागरण अभियान 3 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। जिसके दूसरे दिन अस्पताल परिसर में महाशपथ का आयोजन किया गया। जिसमें यह शपथ ली गई हम कोई भी किसी भी कार्यक्रम चाहे घर पर आयोजित करेंगे या कहीं किसी भी कार्यक्रम में जाएंगे तो उसमें प्लास्टिक की प्लेट, चम्मच, गिलास, आदि का उपयोग नहीं करेंगे। और इसके अलावा दूसरों को भी इसका उपयोग करने ना करने के लिए प्रेरित करेंगे।इस अभियान के तहत गुरुवार को दूसरे दिन नगर के विभिन्न चौराहों पर भी यह अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। तथा प्लास्टिक उपयोग करने वाले व्यापारियों दुकानदारों के खिलाफ भी अभियान चलाकर जुर्माना वसूल किया गया।इस मौके पर चिकित्सकाधिकारी डां केडी गुप्ता,महिला चिकित्सक डां गरिमासिंह,अवधेश राजपूत,पीएन शर्मा,नरेंद्र,सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आई एस अधिकारी की पत्नी व कालपी की बहू डा.अपर्णा सिंह ने मिसेज यूपी का जीता खिताब

शिक्षक ने लूटी नाबालिग छात्रा की अस्मत

पुलिस ने जमीन के फर्जी बैनामा काण्ड में दस लोगों को गिरफ्तार किया