सर्वदलीय बैठक में यमुना को घाटों पर लाने के लिए संघर्ष की बनी रणनीति


कानपुर देहात एवं जालौन जिला प्रशासन व शासन को समस्या निदान हेतु दिया जायेगा ज्ञापन

कालपी(जालौन)।धार्मिक नगरी कालपी के इतिहास में पहली बार यमुना को बचाने तथा नगर के ऐतिहासिक प्राचीन पक्के घाटों से दूर हुई यमुना की जलधारा को वापस घाटों पर बापिस लाने के लिए एक सर्वदलीय बैठक सम्पन्न हुई। कालपी के वाशिंदों की समिति गठित कर नगर की पहचान नगर के वैभव को वापस लाने के लिए संघर्ष करने की रणनीति तैयार की गई।

ऐतिहासिक किले घाट में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक बिनोद चतुर्वेदी ने कहा कि यमुना मैया के सुन्दर स्वरूप दिलाने के लिए जो पहल शुरू हुई है। उसके लिए सभी लोग एकजुटता से जुट जाये। उन्होंने कहा कि शासन के अलावा कानपुर देहात प्रशासन के समक्ष मामला प्रस्तुत किया जायेगा।एवं पूरी शिद्दत से संघर्ष करूंगा।समाजसेवी अशोक बाजपेई के संयोजकत्व में बैठक का संचालन मनोज पाण्डेय ने किया। 

उक्त बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों समाज सेवियों गणमान्य सज्जनों पत्रकारों ने सहभागिता की। बैठक में उपस्थित लोगों ने यमुना के पार हो रही अवैध खनन को देखा जहां आधा दर्जन से अधिक भारी पोकलेंड एवं जेसी भी से यमुना की जलधारा से चोबीसो घंटे हो रही अवैध खनन को यमुना का स्वरूप बिगाड़ने और यमुना के अस्तित्व को समाप्त करने की बात कही ।और तय किया गया कि जिलाधिकारी से लेकर प्रदेश तथा देश की सरकारों तक इस विकराल समस्या को ले जाया जाएगा  उपस्थित लोगों ने कहा अब शांत नहीं बैठा जाएगा कितना भी संघर्ष करना पड़े सभी लोग तन मन धन का सहयोग करेंगे ।और यमुना को बचाएंगे।

सुझावों अति कि  कालपी नगर में यमुना नदी बैराज बने,कालपी के घाटों के सामने हो रहे खनन के पट्टे को समाप्त करायि जाए,एक प्रतिनिधिमंडल बने जो उक्त समस्या के निदान के लिए सरकार के प्रतिनिधियों और उच्चाधिकारियों से मिले।तभी इस  समस्या का समाधान संभव है।

 सर्व सम्मति से तय किया गया समाजसेवी तथा सपा नेता मनोज चतुर्वेदी ने कहा कि यमुना नदी के लिए विधानसभा तक मुद्दा उठाया जायेगा।

 उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय मंत्री संजीव उपाध्याय नगर पालिका परिषद कालपी अध्यक्ष प्रतिनिधि वरिष्ठ बसपाउ नेता जगजीवन अहिरवार, समाज वादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्लू काशीखेर, मनोज चतुर्वेदी, मलखान सिंह यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय महामंत्री सितेन्द्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश पुरवार (टिल्लू)  व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अतुल कुमार गुप्ता (सिंटू) युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित ठाकुर,वार संघ के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार तिवारी,पूर्व पालिकाध्यक्ष कमर अहमद, वरिष्ठ भाजपा नेता शशिकांत सिंह चौहान,विशाल सिंह सेंगर,सुभाष परमार,संदीप पाण्डेय,संदीप शर्मा, विश्व हिन्दू परिषद पूर्व जिला उपाध्यक्ष बृजगोपाल द्विवेदी, गल्ला व्यापारी राम प्रकाश पुरवार, प्रवक्ता एम एस वी इण्टर कालेज आनन्द शर्मा,पूर्व सभासद राजेश द्विवेदी, प्रेस क्लब कालपी तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी, कल्लू शुक्ला,लखन खटीक,विनय,सुयश, संजीव नगाइच, धर्मेन्द्र यादव, सुरेन्द्र जोल्हूपुर,अमित कुमार,के अतिरिक्त वरिष्ठ पत्रकार सलीम अंसारी,सुरेन्द राठौर,सोनू बाबा,अनुराग पंडित,पवन गुप्ता,एस पी सोलंकी सहित भारी संख्या में नगर के शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर संघर्ष में पूर्ण सहयोग करने का वचन दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आई एस अधिकारी की पत्नी व कालपी की बहू डा.अपर्णा सिंह ने मिसेज यूपी का जीता खिताब

शिक्षक ने लूटी नाबालिग छात्रा की अस्मत

पुलिस ने जमीन के फर्जी बैनामा काण्ड में दस लोगों को गिरफ्तार किया