सडक पर बछड़े को जन्म देने बाली गाय को कुत्तो तथा बाहनो की दुर्घनाओं से बचाने मे नगर पालिका का सराहनीय कार्य
जालौन।हाईवे सडक पर बछडा को जन्मदे रही गाय को समाज सेवी की सूचना पर स्थानीय प्रशासन द्वारा उस गाय तथा बछड़े को सुरक्षित स्थान ले जाया गया।
कोंच चौराहे स्थित पंडित दीनदयाल चौराहे पर एक गाय माता ने बछड़े को जन्म दिया यह क्षेत्र हाईवे पर स्थित होने के कारण जानवर दुर्घटना बाहुल्य माना जाता है।उसी समय वहां से समाजसेवी अशफाक राइन गुजर रहे थे।उन्होंने देखा की गाय माता का बछड़ा दूध पीने का असफल प्रयत्न कर रहा है।इतना ही नगर के आवारा कुत्ता चारों तरफ से घात लगाकर उस बछड़े को खाने का प्रयास कर रहे थे।तो उन्होंने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डीडी सिंह को फोन पर अवगत कराया। जिन्होंने तत्काल प्रभाव से नगर पालिका के कर्मचारीयों को भेजकर गाय माता तथा उसके बछड़े को सुरक्षित गौशाला भेजने का काम किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें