विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाकर लोगों को किया जागरूक



उरई। परमार्थ समाज सेवी संस्थान द्वारा नाबार्ड सहायतित जलागम विकास निधि परियोजना के तहत कदौरा ब्लाक के ग्राम हांसा में रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत ग्रामीणों एवं जलागम विकास समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांव में ही संगोष्ठी आयोजित की एवं गांव में स्थित विशाल तालाब के इर्द-गिर्द सघन वृक्षारोपण किया।

 संगोष्ठी में पर्यावरण को बाधित करने वाले कारकों एवं उसके निवारण के उपायों की जानकारी देते हुए परियोजना के शिवमंगल सिंह द्वारा बताया गया की वृक्षारोपण ग्लोबल वार्मिंग रोकने और वर्षा चक्र को नियंत्रित करने में सर्वाधिक कारगर है इसलिए हर व्यक्ति को कम से कम दो पेड़ अवश्य लगाने चाहिए। साथ ही गांव स्तर पर आंदोलन चलाकर अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।

 जलागम विकास समिति के अध्यक्ष कोमल सिंह एवं सचिव लालाराम ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सदियों से हमारे महापुरुषों ने संघर्ष किया तमाम आंदोलन किये आज लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। आज जल जंगल सभी खत्म होते जा रहे हैं नदियां सूखती जा रही हैं। हम लोग अभी भी जागरूक नहीं हुए तो हमारी आने वाली संतानों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ सकता है। बृजेश शुक्ला ने बताया पेड़ों की लगातार काटई होने से हमारा पर्यावरण दूषित हो रहा है विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का एकमात्र मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरूकता लाना है ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करें ना कि पेड़ों की कटाई। जिस तरह से पेड़ पौधों की कटाई बड़ी मात्रा से की जा रही है ऐसे में जीवनदायिनी पेड़ पौधे  ही अगर नहीं रहेंगे तो हम या हमारी आने वाली पीढ़ी कैसे रहेगी। हमें एकजुट होकर इसे गंभीरता से लेना होगा। अपने आसपास के वातावरण को हरा भरा बनाने का संकल्प लेना होगा तभी स्वास्थ्य जीवन की कल्पना की जा सकती है। 

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों द्वारा गांव में स्थित विशाल  तालाब पर वृक्षारोपण कराया गया। इस मौके पर संस्थान की रागिनी दीक्षित के अलावा ग्राम प्रधान भारत सिंह, कुलदीप सिंह, राम लखन कामता, राजू ,कौशल किशोर, सुरेंद्र, कौशल्या, बबीता सहित सैकड़ों महिला पुरुषों द्वारा सहभागिता की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आई एस अधिकारी की पत्नी व कालपी की बहू डा.अपर्णा सिंह ने मिसेज यूपी का जीता खिताब

शिक्षक ने लूटी नाबालिग छात्रा की अस्मत

पुलिस ने जमीन के फर्जी बैनामा काण्ड में दस लोगों को गिरफ्तार किया