ग्राम पंचायत में ब्लाक कोर्डिनेटर ने किया ओडिट
ग्राम सिंगटौली में टीम के द्वारा की कामों की जांच!
संजय गुप्ता, सियाराम शिवहरे, भोला पाठक, नीलकमल की रिपोर्ट!
ईंटों। जालौन।ब्लाक कुठौन्द की न्याय पंचायत ईंटों क्षेत्र के ग्राम सिगटौली में पंचायत भवन पर ग्रामीणों के समक्ष ब्लाक कोर्डिनेटर दीपक दुबे के द्वारा करवाए गए कामों की जांच की गई है। ग्राम पंचायत में ओडिट करने आऐ कोर्डिनेटर ने रजिस्टरों की जांच की। ग्राम पंचायत के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली।आवास इण्टर लाॅकिंग आदि कारवाऐ गए कार्यों को मौके पर जाकर देखा। ग्राम पंचायत की जांच करने के बाद ओडिट करने आऐ कोर्डिनेटर सन्तुष्ट हुए। और सभी कार्यों को शासन के आदेशानुसार मानक के अनुसार पाया। कहीं भी कोई भी खामियां नही पाई गई है।इस मौके पर टीम सदस्य योगेन्द्र प्रताप सिंह, कमला कांन्त,ग्राम प्रधान सुभाष चन्द्र प्रजापति, सचिव शिवम गुप्ता,जेई भीम प्रकाश, रोजगार सेवक रोहित दीक्षित, पंचायत सहायक प्रशान्त कुशवाहा,गौरव, हाकिम, लक्ष्मी कांत,सकेव, रमाकांत, बीरेंद्र, संजीव, रामबक्स,शिवबाबू,अमका प्रसाद,गिरीश आदि सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें