डीएम द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मानक दिवस पर अधिकारियों की ली गई बैठक
उरई(जालौन)।जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अंतर्राष्ट्रीय मानक संस्थान के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। कार्यालय जिलाधिकारी जालौन में विश्वस्तरीय मानकों के अनुसार ISO 9001:2015 ( गुणवत्ता प्रबंधन तंत्र) एवं ISCO 14001:2015 ( पर्यावरण प्रबंधन तत्र) का अनुपालन करते हुए प्रमाणन प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। गुणवता प्रबंधन तंत्र के अनुपालन से जहाँ जन-सेवाएं और बेहतर होंगी वहीं पर्यावरण प्रबंधन तंत्र द्वारा कार्यात्तय पर्यावरण संरक्षण करते हुए भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 (क) के नीति निदेशक तत्वों का पालन करेगा जिसके अनुसार राज्य पर्यावरण की रक्षा और सुधार और देश के वनों और अन्य जीवों की रक्षा करने का प्रयास करेगा। इस कार्यक्रम से कार्यालय जिलाधिकारी जालौन को दो विशेष उपलब्धियां अर्जित करेगा। पहली बुन्देलखण्ड का प्रथम ISO प्रमाणित जिलाधिकारी कार्यालय एवं द्वितीय भारत का द्वितीय ISO14001:2015 प्रमाणित जिलाधिकारी कार्यालय इससे पहले भारत के कुल 748 जिलाधिकारी कार्यालयों में मात्र जिलाधिकारी कार्यालय अलीगढ़ ही ISO 14001:2015 प्रमाणित संस्थान है उपरोक्त परियोजना में सहयोग करने हेतु लखनऊ की संस्था "ज्योति मैनेजमेंट कंसल्टेंट्स" को अनुबंधित किया गया है तथा उनके सलाहकार आशीष श्रीवास्तव है। जिलाधिकारी कार्यालय में कार्य प्रारम्भ कर चुके हैं। जिलाधिकारी के आदेशानुसार कि, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय के ISO प्रमाणन की परियोजना का प्रारम्भ किया गया है। जिसके क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी , अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक भागवत पटेल, जॉइंट मजिस्ट्रेट अंकुर कौशिक आईएएस ने वृक्षारोपण करते हुए जनपद के निवासिओं पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें