माखन चोरी लीला का मनमोहक वर्णन सुन श्रोता हुये मंत्रमुग्ध!

 

संजय गुप्ता सियाराम शिवहरे नीलकमल भोला पाठक की रिपोर्ट
ग्राम रन्धौरा मे जारी है श्रीमद भागवत कथा!
ईंटों (जालौन)- तहसील माधौगढ़ के ग्राम रंधौरा में चल रही माता मंदिर पर श्री मद भागवत कथा यज्ञ मे श्री वृंदावन से पधारे आचार्य हरप्रसाद साक्षी  महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का सुंदर वर्णन करते हुए बताया ब्रज की जो गोपियां थी वह साधारण गोपियां नहीं थी अपितु वेदों के ऋषि मुनि ऋचाये दंडकारण्य के  ऋषि जो भगवान श्री कृष्ण को सर्वस्व समझते थे, वह गोपी रूप मे अवतरित हुये थे! उन भक्तों के भाव पूर्ण करने के लिए भगवान श्री कृष्ण की लीला में भगवान ने माखन चोरी की और बाल लीला कर सुख प्रदान किया! इंद्र पूजा पर भगवान ने गोवर्धन पूजा प्रारंभ कराई और ऐसा संदेश दिया पर्यावरण पर्वत प्रकृति के  बिना मानव जीवन  कुछ नहीं  है! प्रकृति पर्यावरण उपयोगिता को सिद्ध किया! भक्तों ने कथा का श्रवण कर जीवन को धन्य किया इस मौके पर कथा परीक्षित राम लखन परिहार पत्नी मालती देवी रामू ठाकुर अरविंद कुमार संतोष कुशवाहा विकास कुशवाहा राम लखन परिहार मालती देवी साक्षी कुशवाहा महेंद्र भानु कुशवाहा जहान सिंह लाल सिंह पूर्व प्रधान छत्रपाल पुष्पा हरिश्चंद्र रिंकू आदि सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आई एस अधिकारी की पत्नी व कालपी की बहू डा.अपर्णा सिंह ने मिसेज यूपी का जीता खिताब

शिक्षक ने लूटी नाबालिग छात्रा की अस्मत

पुलिस ने जमीन के फर्जी बैनामा काण्ड में दस लोगों को गिरफ्तार किया