पार्टी को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है सोशल मीडिया
प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते विधायक गरौठा जवाहर राजपूत
सभागार में मौजूद भाजपाई
कोंच से पी. डी. रिछारिया वरिष्ठ पत्रकार
*भाजपा के दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन
कोंच। भाजपा कोंच नगर द्वारा आयोजित दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय और समापन सत्र में पार्टी में अनुशासित ढंग से काम करने की अपेक्षा के साथ सोशल मीडिया के महत्व के बारे मेें बताया गया। आशीर्वाद सभागार में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया नेे की। प्रथम सत्र में सुशील गुप्ता ने सोशल मीडिया में हमारी भूमिका विषय पर महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। द्वितीय सत्र में माधौगढ-कोंच विधायक मूलचंद्र निरंजन ने हमारी कार्य पद्धति एवम संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर विचार रखे। तृतीय सत्र में संगठन के क्षेेत्रीय मंत्री अनिल यादव ने पिछले छह वर्षों में सरकार के अंत्योदयी प्रयास विषय पर संगठन की उपलब्धियों पर चर्चा की। चतुर्थ सत्र को विधायक गरौठा जवाहर राजपूत ने संबोधित किया, उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बाबत बताया। पंचम सत्र को सुशासन प्रकोष्ठ के सह संयोजक चंद्रभान राय ने संबोधित किया और सुरक्षा सामथ्र्य एवं आत्मनिर्भर भारत विषय पर मार्गदर्शन दिया। संचालन नगर महामंत्री प्रशिक्षण व्यवस्था प्रमुख आशुतोष मिश्रा द्वारा किया गया एवं आभार महामंत्री ओपी कुशवाहा द्वारा ज्ञापित किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में जिपं अध्यक्ष सुमन देवेंद्र निरंजन, विधानसभा प्रशिक्षण प्रभारी आनंद तिवारी, मंडल प्रभारी रेखा वर्मा, मंडल प्रवासी/ जिला उपाध्यक्ष मनोज पालीवाल, प्रशिक्षण प्रभारी शंभूदयाल स्वर्णकार, कमलेश चोपड़ा, ऋतुराज प्रजापति, दीपक मिश्रा, अनिल अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, सुनीलकांत तिवारी, प्रेमनारायण वर्मा, धर्मेन्द्र राठौर, राकेश वर्मा, राजेश्वरी यादव, विक्रम ठाकुर, डॉ. सावित्री गुप्ता, बसंत अग्रवाल सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें