मलिन बस्तियों में 250 पात्र लोगो को उपलब्ध कराई भोजन सामग्री
बांदा से अविनाश दीक्षित की रिपोर्ट
बांदा। विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल, मातृशक्ति,दुर्गावाहिनी के समस्त पदाधिकारियो के सहयोग से आज विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय में सेवा भाव से समर्पित कार्यकर्ताओ द्वारा मलिन बस्तियों में रहने वाले 250 पात्र परिवारों को भोजन सामग्री उपलब्ध कराई।वि०हि०प०जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद इस कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के दौरान गरीब परिवारों को राशन किट वितरित की गई। जिसमें विहिप जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी, प्रान्त सदस्य अरविंद त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष हर्षवर्धन गुप्ता, जिला सेवा प्रमुख डॉ सुरेन्द्र भटनागर, जिला समरसता प्रमुख विश्राम कुमार धुरिया, जिला मातृशक्ति सुबोधनी भटनागर, जिला संयोजिका दुर्गावाहनी करुणा रैकवार, जिलासहसंयोजक चंद्रप्रकाश, जिला गोरक्षा अनिल बजरंगी, नगर मंत्री सुमित सोनी, नगर संयोजक देवराज राजपूत, नगर अध्यक्ष महेन्द्र चौहान, नगर उपाध्यक्ष महावीर कुशवाहा, मुन्नालाल गुप्ता रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें