नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 पर भाजपा द्वारा आयोजित जन जागरण कार्यशाला सम्पन्न
बैठक मे उपस्थित लोग
हरिश्चंद्र दीक्षित बापू रिपोर्टर कालपी
कालपी ( जालौन ) नागरिकता संसोधन अधिनियम 2019 बांग्लादेश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में प्रताणित धार्मिक अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए मोदी सरकार ने अपने वादे को पूरा किया है।इन देशों में पिछले कई दशकों से हिन्दुओं सिख बौद्ध जैन ईसाई और पारसी लोगों के साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न हो रहा है हमारे पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों खासकर हिन्दुओं के साथ शारीरिक उत्पीड़न धर्म परिवर्तन नरसंहार किया जा रहा है जिसके चलते वहां उनकी आबादी निरंतर घटती जा रही है वहां उनको भारी संख्या में मारा जा रहा यह धर्म परिवर्तन और भारी संख्या में नरसंहार हो रहा है।जो मजबूर होकर भारत में शरण ले रहे हैं यहां भी उनका जीवन नर्क बना हुआ था उनको रोजी रोजगार उनके बच्चों शिक्षा आदि न मिल पाना आदि मानवाधिकार का हनन था । जिनमें दिसंबर 2014तक इन देशों से भारत में शरण लेने वालों को मोदी सरकार ने नागरिकता देने का कानून पास कर इनके जीवन को सुरक्षित कर दिया है।इसके बाद भी जो धार्मिक आधार पर बताते हुए लोग आते है और पांच वर्ष तक देश में रहते हैं उन हिन्दुओं को भी देश की नागरिकता दी जाएगी।
उक्त बात नगर के राधे गार्डन में आयोजित नागरिकता संसोधन अधिनियम 2019 पर आयोजित कार्यशाला में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रभारी कालपी देवेन्द्र यादव ने कही।
वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला मंत्री कुंवर जू ने कहा कि ऐसा नहीं है कि देश का सभी अल्पसंख्यक इस कानून का विरोध कर रहा है पर जानकारी के अभाव में कुछ प्रतिशत लोगों में भ्रांति है इसे दूर करना होगा। नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने कहा कि इस कानून की सही जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा प्रत्येक बार्ड में सभायें करके लोगों को इसकी जानकारी करायेगी। जल्द ही मंडल स्तर पर 50हजार और जिला स्तर पर 20हजार लोगों के साथ शांत पूर्ण मार्च निकाल कर जागरूकता लाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
आज की कार्यशाला में उपस्थित प्रमुख लोगों में वरिष्ठ भाजपा नेता शशिकांत सिंह चौहान विशाल सिंह सेंगर रमेश गुप्ता डा, हासमी ऐजाज चिस्ती दिग्विजय सिंह अखिलेश तिवारी नरसिंह पाल सुरजीत सिंह राम सिंह सलौनियां सुद्धू तिवारी पिंकू लम्बरदार बबलू रांणा रविंद्र सिंह चौहान आशीष चतुर्वेदी गिरजा कांत बुधौलिया बाबू सिंह राजेश द्विवेदी बृम्हा सिंह यादव वैभव विशनोई सभासद रवीन्द्र कोरी मंयक श्रीवास जीतू तिवारी हर्षित पुरवार अध्यक्ष युवा मोर्चा महिर्षि सैनी अंकित गुप्ता किशन गुप्ता विनय निषाद मुरली सेंगर किशन शुक्ला महिला मोर्चा ज्योती विश्वकर्मा सहित भारी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें