अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने किया परशुराम सेना नगर इकाई का गठन



मनोज कुमार शिवहरे पत्रकार
उरई। ब्राह्मण अपने विवेक अपने आचरण और अनुशासन से ही विश्व में अग्रणी माना गया है हमारे पूर्वजों ने अपने तप अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बलबूते समाज में अपना सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।इस सम्मान को सुरक्षित रखने के लिए हम सभी को उनका अनुसरण करना है। उक्त बात श्री वेद व्यास संस्कृत महाविद्यालय गणेश गंज में आयोजित परशुराम सेना नगर इकाई गठन के अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में  महासभा के जिला अध्यक्ष पं.उमा बल्लभ शांडिल्य ने उपस्थित विप्र समाज के बन्धुओं के बीच कही।
महासभा नगर इकाई के अध्यक्ष पं राजू पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में आज परशुराम सेना नगर इकाई का गठन किया गया जिसमें परशुराम सेना नगर अध्यक्ष पं. आदर्श मिश्रा ने नगर इकाई की घोषणा की नवनियुक्त पदाधिकारियों में नगर महामंत्री विवेक तिवारी के अतिरिक्त उपाध्यक्ष वेदांश तिवारी, शिवम् पाठक, मोहित मिश्रा, संगठन मंत्री पद पर शिवम शर्मा को मनोनीत किया गया साथ ही प्रचार मंत्री पद के लिए दिव्याल तिवारी का नाम घोषित कर १० लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। नगर इकाई अध्यक्ष आदर्श मिश्रा ने कहा कि जल्द ही शेष पदों पर नियुक्ति के बाद सेना के सभी बार्ड अध्यक्ष नियुक्त किए जायेंगे।
नवनियुक्त कार्यकारणी को महासभा जिलाध्यक्ष पं,उमाबल्लभ शांडिल्य, नगर अध्यक्ष पं. राजू पाठक संरक्षक, बृजगोपाल द्विवेदी, पं.राम कुमार तिवारी, पं. राकेश द्विवेदी, पं. आर एन शुक्ला, पं.ओम प्रकाश शर्मा, पं.आनन्द शर्मा सेना के बुन्देलखण्ड अध्यक्ष पंडित विनय तिवारी, महासभा के जिला महासचिव पं. सौरभ द्विवेदी केथेरी ने नियुक्ति पत्र सौंप कर समाज के हित में कार्य करने की बात कही। सभा में उपस्थित प्रमुख विप्र बन्धुओं में राजेंद्र द्विवेदी सज्जन महाराज, लल्लन पाण्डेय, दिलीप पाठक, योगेश मिश्रा, रोहणी शर्मा, छोटू तिवारी, मनोज पाण्डेय, उमाकांत तिवारी, कोमेश पाठक, अंकुर मिश्रा, मोनू, जितेंद्र द्विवेदी, अशोक बाजपेई, पुत्ती लाल महाराज, योगेश द्विवेदी, सहित एक सैकड़ा से भी अधिक विप्र बन्धुओं की उपस्थिति रही सभा का सफल संचालन महासभा के प्रवक्ता अरविंद शुक्ला ने किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आई एस अधिकारी की पत्नी व कालपी की बहू डा.अपर्णा सिंह ने मिसेज यूपी का जीता खिताब

शिक्षक ने लूटी नाबालिग छात्रा की अस्मत

पुलिस ने जमीन के फर्जी बैनामा काण्ड में दस लोगों को गिरफ्तार किया