सूने घर को निशाना बनाया चोरों ने
कोंच से वरिष्ठ पत्रकार पी. डी. रिछारिया
कोंच। बाहर धंधे पर गए एक व्यक्ति के सुने घर को चोरों ने निशाना बना कर तमाम गृहस्थी का सामान पार कर दिया है। कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गयी है। कस्बे के गांधी नगर निवासी इस्माईल पुत्र रहीम महीनों से बाहर धंधे पर गया है। उसने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसके सूने घर में चोरघुस गए और घर में रखा गृहस्थी का तमाम सामान चुरा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें